Ghazipur News: पेड़ों में उलझा 11 हजार वोल्ट लाइन, हादसे का डर
गाजीपुर, जुलाई 11 -- Ghazipur News: कठवामोड़, हिन्दुस्तान संवाद। कासिमाबाद मार्ग पर बड़ौदा चट्टी से जंगीपुर जाने वाली सड़क के किनारे अंधऊ पावर हाउस से पारा कोल्ड स्टोरेज तक गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन पेड़ों की शाखाओं में उलझी हुई है। महुवारी गांव से बड़ौदा चट्टी तक करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में वन विभाग द्वारा लगाए गए पेड़ों की बढ़ी शाखाएं बिजली तारों को छू रही हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इन दिनों धान की रोपाई के चलते किसानों और मजदूरों की खेतों में लगातार आवाजाही बनी हुई है। ऐसे में सटे हुए हाईटेंशन तार लोगों और पशुओं के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। बारिश के मौसम में पेड़ों की शाखाओं के तारों के संपर्क में आने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग और वन विभाग इस गंभीर समस्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.