गाजीपुर, सितम्बर 25 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, गाजीपुर। थाना क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेवतीपुर पुलिस ने गुरुवार को थाना परिसर में सात हिस्ट्रीशीटरों की हाजिरी और परेड कराई। प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ ने सभी हिस्ट्रीशीटरों को अपराध से दूर रहने की शपथ दिलाते हुए भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होने की सख्त हिदायत दी। यह भी पढ़ें- पेट्रोल खत्म होने के बहाने बुलाकर सिर पर वार किया, युवक की मौतपुलिस की प्राथमिकता प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। सभी हिस्ट्रीशीटर पुलिस के साथ सहयोग करते हुए शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी हिस्ट्रीशीटर द्वारा स्वयं अथवा उसके सहयोगियों या गुर्ग...