Ghazipur News: पेंशनरों को अब घर बैठे मिलेगा डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र
गाजीपुर, नवम्बर 19 -- Ghazipur News: गाजीपुर। जिले के हजारों पेंशनभोगियों को अब सालाना जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषागार और बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे अपने स्मार्टफोन के माध्यम से घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे। इसके लिए एक से 30 नवंबर तक डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 5.0 संचालित किया जा रहा है। पेंशनर बैंक, डाकघर और जनसेवा केंद्र के माध्यम से भी प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। घर बैठे प्रमाणपत्र बनाने के लिए जीवन प्रमाण और आधार फेस आईडी ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आधार, मोबाइल नंबर, ओटीपी और पेंशन संबंधी विवरण दर्ज कर चेहरे का प्रमाणीकरण करना होगा। प्रक्रिया पूरी होने पर मोबाइल पर जीवन प्रमाणपत्र आईडी का संदेश प्राप्त होगा, जिसे पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.