गाजीपुर, अगस्त 22 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार से तिलवा, नारायणपुर, गोपालपुर सहित आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाली लगभग 5 किलोमीटर लंबी प्रमुख सड़क पिछले चार वर्षों से अत्यंत जर्जर अवस्था में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और किसानों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इस सड़क की बदहाली को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया, ज्ञापन भी दिए गए, लेकिन आज तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली। बरसात में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने से आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय ने सड़क की दुर्दशा देखी तो उन्होंन...