Ghazipur News: पूर्व प्राचार्य के निधन पर बंद रहे पीजी कॉलेज
गाजीपुर, अगस्त 8 -- Ghazipur News: भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खरडीहा गांव निवासी खरडीहा महाविद्यालय के प्रबंधक एवं स्वामी सहजानंद सरस्वती पीजी कॉलेज गाजीपुर के पूर्व प्राचार्य डॉ. शशिकांत राय का पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम पैतृक गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर को खरडीहा महाविद्यालय परिसर में रखा गया, जहां विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रीय लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद श्री सर्वोदय इंटर कॉलेज खरडीहा में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर लाया गया। शनिवार को दोनों शिक्षण संस्थानों में शोक अवकाश रहा। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार गाजीपुर किया गया। ज्ञात हो कि 30 जुलाई को लखनऊ में टहलते समय वाहन की चपेट में आने से डॉ. राय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. शशिकांत रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.