गाजीपुर, अगस्त 21 -- Ghazipur News: गाजीपुर। पूर्णकालिक सचिव नीरज गोंड ने जिला जेल का गुरुवार को निरीक्षण किया। उन्होने बंदियों से कारागारों में स्थित मुलाकाती स्थल पर लीगल एड हेल्प डेस्क की स्थापना से संबंधित लाभ, निःशुल्क अधिवक्ता, जेल अपील व अन्य समस्याएं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिया। बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी। बंदियों के सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन और शाम के भोजन के संबंद्ध दिशा-निर्देश दिया। कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक व जेल लोक अदालत पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...