गाजीपुर, अगस्त 25 -- Ghazipur News: गहमर। बीते रविवार की रात क्षेत्र के रायसेनपुर निवासी चंदन सिंह की हत्या में शामिल चार अभियुक्तों की पुलिस थाना क्षेत्र के बरेजी ग्राम स्थित दुर्गा मंदिर चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद पूछताछ कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेज दिया। कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि चारों आरोपियों में कृष्णा उर्फ किसान चौधरी पुत्र घरभरन चौधरी, नरेंद्र यादव पुत्र बाल बचन यादव, वृजेश गुप्ता पुत्र चंद्रदेव गुप्ता व विकास सिंह पुत्र सुरेश सिंह को गिरफ्तार किया गया। इनसे पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया। अब इस हत्या से संबंधित अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...