Ghazipur News: पुष्प वाटिका में श्रीराम-सीता का फुलवारी प्रसंग लीला ने मोहा मन
गाजीपुर, अक्टूबर 9 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पक्का घाट स्थित रामलीला स्टेज पर आयोजित रामलीला में बांदा से आए कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। बीती रात फुलवारी, जनकपुर निरीक्षण, अष्टसखी संवाद और गिरिजा पूजन के प्रसंगों का मनोहारी मंचन किया गया। आकर्षक मंच सज्जा, प्रभावशाली संवाद और भावपूर्ण अभिनय ने रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। रामलीला में फुलवारी प्रसंग विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। गुरु विश्वामित्र के साथ जनकपुर पहुंचे श्रीराम और लक्ष्मण के पुष्प वाटिका में जाने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसी दौरान माता सीता के फुलवारी में पहुंचने और श्रीराम-सीता के प्रथम दर्शन के प्रसंग ने दर्शकों का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: डिबाई में रामलीला में राम जन्म और बाल लीलाओं के मंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.