गाजीपुर, नवम्बर 18 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अर्जुन अवार्ड से सम्मानित भारतीय हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल को पुलिस लाइन गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल उन्हें सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह सहित जिले के कई विशिष्ट लोग मौजूद रहेंगे। मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम करमपुर के संचालक अनिकेत सिंह ने बताया कि राजकुमार पाल की उपलब्धि पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिले के प्रमुख अधिकारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राजकुमार पाल को मिलने वाला यह सम्मान करमपुर की समृद्ध...