गाजीपुर, अक्टूबर 14 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जंगीपुर थाना पुलिस ने बुधवार को एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कटैला गांव से पकड़ा। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक पन्नेलाल यादव ने हमराहियों के साथ कार्रवाई करते हुए 25 वर्षीय अफरोज कुरैशी पुत्र बसरुद्दीन कुरैशी निवासी कटैला, थाना जंगीपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ शादियाबाद थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट में गैर जमानती वारंट जारी था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ जंगीपुर थाने में गोवध निवारण अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...