Ghazipur News: पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार
गाजीपुर, नवम्बर 29 -- Ghazipur News: रेवतीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवतीपुर पुलिस ने रविवार को एक वारंटी को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक आबिद अली ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ चेकिंग के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट सप्तम, सदर गाजीपुर से जारी वारंट के आधार पर गुलाब यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गुलाब पुत्र जग्गू यादव निवासी ग्राम नवली, थाना रेवतीपुर के खिलाफ वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.