गाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Ghazipur News: मरदह। नवरात्रि के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार तिवारी रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान छोटका मरदह में रंजीत राम के घर के सामने अपशब्दों का प्रयोग करने और अश्लील हरकत करने के आरोप में रमेश कुमार निवासी छोटका मरदह को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें युवक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बुलंदशहर : सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने वाला गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स...