Ghazipur News: पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांध लिया सुरक्षा का संकल्प
गाजीपुर, अगस्त 25 -- Ghazipur News: सैदपुर। रक्षाबंधन के पर्व पर शुक्रवार को महिलाओं ने सैदपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा का वचन लिया। पुलिसकर्मियों ने भी बहनों के स्नेह को स्वीकार करते हुए उनकी रक्षा का संकल्प दोहराया। एकल विद्यालय की अंचल समिति के सदस्य कमलेश पांडेय के नेतृत्व में देवकली संच की महिलाएं कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा, कोतवाल अनिल सिंह सहित पुलिसकर्मियों और महिला पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया को भी राखी बांधी गई। पुलिसकर्मियों ने कहा कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: नन्हे हाथों और ब्रह्माकुमारी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.