गाजीपुर, अगस्त 7 -- Ghazipur News: जखनिया। भुड़कुड़ा कोतवाली के अंतर्गत ताल गांव उर्फ मोलनापुर के अनिल यादव ने तहरीर दी। बताया कि बाजार से अपने घर जाते समय विपक्षी श्रवण यादव ने पुरानी खुन्नस को लेकर गाली गलौज शुरू कर दिया। अनिल के मना करने पर यह बात उसे नागवार लगी और विवाद बढ़ गया। इस दौरान श्रवण ने लाठी डंडे से अनिल को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में ही अनिल ने थाने जाकर श्रवण यादव के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिक इलाज के बाद श्रवण यादव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मामले के जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- पुरानी चुनावी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...