Ghazipur News: पुराने मुकदमे में 70 वर्षीय वारंटी गिरफ्तार
गाजीपुर, नवम्बर 14 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। खानपुर थाना पुलिस ने करीब 15 वर्ष पुराने मारपीट और धमकी के मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित को उसके घर से हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक रामबाबू सिंह पुलिस टीम के साथ वारंट से संबंधित कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान भादवि से संबंधित वारंटी बुधई पुत्र जदुनंदन निवासी सोनियापार, थाना खानपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी की उम्र करीब 70 वर्ष बताई गई है। पुलिस के अनुसार, नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.