Ghazipur News: पुरानी रंजिश में दसवीं के छात्र को चाकू मारकर किया घायल
गाजीपुर, जुलाई 9 -- Ghazipur News: रेवतीपुर/गाजीपुर, (प्रवीण राय)। पुरानी रंजिश के चलते दसवीं कक्षा के एक छात्र पर छह नकाबपोश हमलावरों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर मौके से फरार हो गए।
घटना का विवरण गगरन गांव निवासी 15 वर्षीय अरुण पाल नहर के समीप भेड़ चरा रहा था। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर आए छह नकाबपोश युवकों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते छात्र पर चाकुओं से कई वार किए, जिससे वह खून से लथपथ होकर अचेत अवस्था में जमीन पर गिर पड़ा। हमला करने के बाद आरोपी चाकू लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। परिजन घायल छात्र को लेकर थाने पहुंचे, जहां से पुलिस सुरक्षा में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनीष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.