Ghazipur News: पुत्र की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत
गाजीपुर, अक्टूबर 3 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। पुत्र की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर शनिवार को माताओं ने जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ रखा। व्रती महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला उपवास कर भगवान जीमूतवाहन की पूजा-अर्चना की। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पर्व को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही महिलाएं गंगा घाटों, तालाबों, पोखरों और मंदिरों में पहुंचने लगीं। स्नान के बाद महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन किया और संतान की सलामती, लंबी उम्र तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शहर के ददरी घाट पर महिलाओं ने समूह में एकत्र होकर जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनी। मंदिरों और घाटों पर पंडितों ने व्रत कथा सुनाकर इसके धार्मिक महत्व की जानकारी दी। शहर के ददरी घाट, कलेक्टर घाट, नवापुरा घाट और च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.