गाजीपुर, अगस्त 6 -- Ghazipur News: मरदह। क्षेत्र के पीपनार गांव में बुधवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर एडीपीआरओ अभय राज यादव ने ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितता की शिकायतों की जांच शुरू की। ग्रामीण रामचंद्र यादव, श्यामा चौहान, सतीश चंद्र, रोशन लाल और रामसरन यादव ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच की मांग की थी। इसी क्रम में ग्राम पंचायत कार्यालय पर खुली बैठक आयोजित कर शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए गए। शिकायत में नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग, स्ट्रीट लाइट, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र, हैंडपंप रिबोर और मरम्मत कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया गया है। एडीपीआरओ ने बताया कि कार्यों का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: काउंटर केस करने से पहले जांच ले पुलिस : हरिनारायण जांच प...