गाजीपुर, सितम्बर 9 -- Ghazipur News: पतार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चकफातमा में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए पंचायत संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सदा फातिमा ने संवाद के दौरान भाजपा और जहूराबाद विधायक एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर जमकर निशाना साधा। सदा फातिमा ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर विकास के लगातार दावे करते हैं, लेकिन विकास धरातल पर नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में राजभर को चुनाव हराने के बाद उन्होंने जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई कार्य कराए थे। उन्होंने कहा कि जहूराबाद में इस बार सपा का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में वह स्वयं जहूराबाद से जीत दर्ज कर चुकी हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस द...