Ghazipur News: पीईटी में जीएस ने उलझाया, गणित के सवालों ने परीक्षार्थियों को छकाया
गाजीपुर, अक्टूबर 25 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 19 केंद्रों पर दो पालियों में पीईटी की करायी गयी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के सौ सवालों का हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया गया था। सवालों का हल करने में ज्यादातर परीक्षार्थियों को पसीना बहाना पड़ा। किसी को गणित ने छकाया तो किसी को सामान्य ज्ञान के कठिन प्रश्नों ने उलझाया। अर्थशास्त्र सहित दूसरे विषय के भी कई प्रश्नों का हल करना कई परीक्षार्थियों के लिए काफी कठिन रहा। केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर अलग-अलग अनुभव साझा किए। कुछ अभ्यर्थियों को पेपर आसान लगा, जबकि कई ने पिछले दो बार की तुलना में इस बार प्रश्नपत्र को कठिन बताया। अभ्यर्थियों के अनुसार सामान्य अध्ययन (जीएस) और करेंट अफेयर्स के सवालों ने अधिक उलझाया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.