Ghazipur News: पिता पुत्र पर मारपीट करने का आरोप
गाजीपुर, अगस्त 30 -- Ghazipur News: रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के तिलवा गांव निवासी प्रियंका राय ने पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्र पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष राजू दिवाकर ने बताया कि तिलवा निवासी प्रियंका राय की तहरीर पर गांव के ही रविन्द्र राय और उनके पुत्र बुलबुल राय के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.