Ghazipur News: पारिवारिक कलह से उबी तीन बच्चों की मां गंगा में कूदी,मछुआरों ने बचाया
गाजीपुर, सितम्बर 6 -- Ghazipur News: चील्ह (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के शास्त्री सेतु से रविवार तीन बच्चों की मां ने पारिवारिक विवाद के बाद गंगा नदी में छलांग लगा दी। उसी समय गंगा में मछली पकड़ रहे नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सकुशल बचा लिया। क्षेत्र के हुसैनीपुर गांव निवासी 35 वर्षीय राज कुमारी का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह भोर में ही घर से निकल कर पैदल चलते हुए शास्त्री ब्रिज पर पहुंच गई। पुल पर पहुंचते ही उसने उफनाती गंगा नदी में छलांग लगा दी। महिला को पुल से गंगा कूदता देख गुजर रहे राहगीरों में हड़कंप मच गया और लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला गंगा डूबने-उतराने लगी। इसी दौरान किनारे पर नाव लेकर मछली मार रहे मछुआरों की नजर डूब रही महिला पर पड़ी। मछुआरों ने बिना देर किए नाव दौड़ाई और डू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.