Ghazipur News: पान की गुमटी में चोरी, दुकानदारों में डर का माहौल
गाजीपुर, सितम्बर 5 -- Ghazipur News: गाजीपुर (सादात)। स्थानीय बस स्टैंड के पास स्थित एक पान की गुमटी को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने गुमटी में बंद ताला तोड़कर अंदर रखे दो सौ रुपए नकदी के साथ ही सिगरेट, बिस्कुट, गुटखा और अन्य सामग्री चुरा लिया। पीड़ित दुकानदार चंदन गुप्ता ने करीब चार हजार रुपये का नुकसान होने की संभावना जताई है। दुकानदार चंदन गुप्ता ने बताया कि रोजाना की तरह शुक्रवार की रात वह गुमटी बंद करके घर चला गया था। सुबह जब वह वापस दुकान खोलने आया, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गया। गुमटी का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह भी पढ़ें- Araria News: शहर के बस स्टैंड स्थित पान व किराना दुकान में हजारों की चोरी चोरों ने दुकान के अंदर रखे सिगरेट, बिस्कुट और गुटखे के पैकेटों सहित कई अन्य सामान बटोर लिए थे। पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.