गाजीपुर, अक्टूबर 1 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। नगर पालिका के वार्ड संख्या-21 महात्मा गांधी नगर में निर्माणाधीन आरसीसी नाले में तकनीकी अनियमितता का आरोप लगाते हुए सभासद सोमेश मोहन राय ने जिलाधिकारी को पत्र देकर जांच और निर्माण कार्य में सुधार की मांग की है। पत्र में मिश्र बाजार से परसपुरा तिराहा होते हुए गिरधर सिन्हा के मकान तक बन रहे नाले का उल्लेख किया गया है। सभासद का आरोप है कि लालदरवाजा के पास नाले में जमा पानी निकाले बिना ही आरसीसी ढलाई की जा रही है। इससे सीमेंट और बालू का मिश्रण बहने और नाले की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। उन्होंने नाले का निर्माण विपरीत दिशा में कराने से पर्याप्त ढलान नहीं बनने की भी आशंका व्यक्त की। पत्र में यह भी कहा गया है कि निर्माणाधीन नाले की चौड़ाई अधिक है, जबकि जिस आउटफाल नाले में प...