Ghazipur News: पांडेय मोड़ पर पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान
गाजीपुर, सितम्बर 28 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन को लेकर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की शाम पांडेय मोड़ तीन मोहनी पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और बीमा आदि की जांच की गई। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट के वाहन चलाने तथा तीन सवारी बैठाने वाले चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने नंबर प्लेट विहीन वाहनों और काली फिल्म लगे शीशों की भी जांच की। अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की हिदायत दी। यह भी पढ़ें- Pakur News: पाकुड़िया में चला सघन वाहन जांच अभियान अभियान में उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.