गाजीपुर, नवम्बर 27 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर विकास भवन परिसर स्थित सीडीओ कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोसंरक्षण एवं गोशालाओं के बेहतर संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाली पांच गोशालाओं के संचालकों को सम्मानित किया गया।सीडीओ आलोक प्रसाद ने वृहद गोसंरक्षण केंद्र पिपनार, विकासखंड सादात के संचालक संतोष राय, अस्थायी गोआश्रय स्थल मंडी समिति जलालाबाद, विकासखंड जखनियां के संचालक रुद्र प्रताप सिंह, अस्थायी गोआश्रय स्थल मलेठी मोड़ बहोपुर, विकासखंड बिरनो के संचालक अखिलेश सिंह, अस्थायी गोआश्रय स्थल नौली, विकासखंड रेवतीपुर के संचालक सुनील कुमार पांडेय और अस्थायी गोआश्रय स्थल सिंगेरा, विकासखंड मरदह के संचालक उदयमान सिंह को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: पांच गौ आश्रय स्थलों ...