Ghazipur News: पांच किमी जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू
गाजीपुर, अगस्त 22 -- Ghazipur News: रेवतीपुर। स्थानीय बाजार से तिलवा, नारायणपुर, गोपालपुर सहित आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाली लगभग 5 किलोमीटर लंबी प्रमुख सड़क पिछले चार वर्षों से अत्यंत जर्जर अवस्था में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और किसानों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय ने सड़क की दुर्दशा देखी तो उन्होंने मरम्मत कराने की पहल की। इसके बाद जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से लगभग 5 किलोमीटर के पूरे हिस्से में गड्ढों को ईंटों और गिट्टी से भरने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान मौजूद पिंटू राय, निपी राय, विक्रांत राय, आशीष राय, सोनू अंसारी, उत्कर्ष राय, संदीप उपाध्याय ,मोहित गुप्ता, आनंद राय, बलिराम पांडे, बब्बन राम, भोलाराम, मोनू राय ,भीम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.