गाजीपुर, जुलाई 20 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के देवचंदपुर गांव में सोमवार शाम आवारा पशु से टकरा एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने उक्त घायल युवक क़ो सैदपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। सादात थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी 25 वर्षीय आकाश कुमार पुत्र रोशन सोमवार शाम बाइक से अपनी मौसी के घर जा रहे थे। आकाश अभी सैदपुर थाना क्षेत्र के देवचंदपुर गाँव के पास पहुंचे, तभी अचानक एक आवारा पशु बाइक के सामने आ गया। बाइक के सामने अचानक पशु आ जाने से आकाश का संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद आकाश उक्त पशु से टकराते हुए बाइक से दूर जा गिरे। इस दौरान वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को उठाकर उपचार के लिए सैदपुर सीएचसी भ...