गाजीपुर, अक्टूबर 9 -- Ghazipur News: जखनिया। स्थानीय विकासखंड के बहेरा, दामोदरपुर और ताल गांवों में पशुओं को लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) समेत संक्रमण से बचाने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत के निर्देश पर पशु मित्र ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक सिंह की देखरेख में गांवों में शिविर लगाकर पशुओं का टीकाकरण कराया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य लंपी बीमारी से बचाव के साथ बरसात में होने वाले संक्रमण को रोकना और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान से बचाना है। अभिषेक सिंह ने पशुपालकों को जागरूक करते हुए कहा कि पशुओं के शरीर पर फोड़े, गांठ या अन्य असामान्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करें। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और समय से टीकाकरण कराने की अपील की गई। अभियान में रामनिवास पाल, नंदलाल यादव, जसवंत भारती स...