Ghazipur News: पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण को जनअभियान बनाएं: दयालु
गाजीपुर, अगस्त 24 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पर्यावरण संरक्षण और गंगा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को सिधौना स्थित सिद्धनाथ धाम परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और उपस्थित लोगों ने पर्यावरण की रक्षा तथा गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस दौरान 200 से अधिक पौधों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण को जनअभियान बनाना जरूरी है। पेड़-पौधे वातावरण को शुद्ध रखने के साथ प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम के आयोजक सृजन सामाजिक विकास संस्थान के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.