Ghazipur News: परिसर स्वच्छ रखने के लिए रखें जाएंगे डस्टबिन
गाजीपुर, अक्टूबर 25 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के 32 चयनित परिषदीय पीएमश्री विद्यालयों में विद्यालय परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रंगीन शार्टिंग डस्टबिन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से प्रत्येक विद्यालय के लिए 2,000 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। निर्देश के अनुसार प्रत्येक चयनित विद्यालय में 500 रुपये की दर से चार डस्टबिन खरीदे जाएंगे। इनकी खरीद विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के माध्यम से नियमानुसार की जाएगी। डस्टबिन के जरिए विद्यालय परिसर में कचरे का उचित पृथक्करण एवं निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ विद्यार्थियों में स्वच्छता की स्थायी आदत विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा की ओर से संबंधित खंड शिक्षा अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.