गाजीपुर, अगस्त 19 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। राज्य परियोजना निदेशक लखनऊ के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों में ' नो बैग डे ' की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस पहल के तहत छात्रों को नियमित पाठ्य पुस्तकीय अध्ययन से अलग विभिन्न रचनात्मक, खेलकूद, कला, कौशल और अनुभवात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने के अवसर दिये जाएंगे। जनपद में 2266 परिषदीय विद्यालय संचालित होते है। इन विद्यालयों में करीब 2.25 छात्र छात्राएं शिक्षा ले रहे है। विद्यालयों को छात्रों को शिक्षा के साथ शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पहल किया जा रहा है। अब इन विद्यालयों में ' नो बैग डे ' के अवसर पर विद्यालयों में छात्रों की रुचि एवं स्थानीय परिवेश के अनसार खेलकूद, चित्रकला, कहानी - कथन, कविता, संगीत, योग, हस्तकला, स्थानीय कला एवं शिल्प, बागवानी, स्वच्छता जागरूकता, पर्...