Ghazipur News: पदुमपुर रामराय में निकली शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र
गाजीपुर, नवम्बर 4 -- Ghazipur News: जखनियां। ग्राम सभा पदुमपुर रामराय में आयोजित सत्संग को लेकर मंगलवार को कथा स्थल से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं, युवाओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा पदुमपुर रामराय से शुरू होकर अगापुर, चलनी, जखनियां बाजार, अलीपुर मदंरा, रामसिंहपुर, सीखड़ी और धामूपुर सहित विभिन्न गांवों से गुजरते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वीरेंद्र प्रताप सिंह इंटर कॉलेज के मैदान में ऋषिकेश से पधारे परम संत स्वामी विजयानंद के सानिध्य में सत्संग आयोजित हो रहा है। प्रतिदिन दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक श्रद्धालु उनके प्रवचनों का लाभ उठा रहे हैं। आयोजन में अजय विक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.