Ghazipur News: पत्नी से विवाद के बाद गोमती में कूदा युवक
गाजीपुर, सितम्बर 4 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में आए युवक ने गुरुवार की देर रात गोमती नदी में छलांग लगा दी, लेकिन नदी में डूबने के बजाय वह किनारे पेड़ के सहारे लटक गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाविक की मदद से रस्सी के सहारे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि रात करीब नौ बजे पीआरवी-7251 से युवक के नदी में कूदने की सूचना मिली। सूचना पर वह चौकी प्रभारी सुधीर कुमार राय के साथ मौके पर पहुंचे। युवक नदी में पेड़ के सहारे लटका मिला। पुलिस ने आसपास के नाविकों से संपर्क किया और माइक से सूचना प्रसारित कर नाविक को नाव लेकर मौके पर बुलाया। नाविक के पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने रस्सी के सहारे युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। उसकी पहचान चंदन तिवारी पुत्र माता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.