Ghazipur News: पत्नी और बेटे को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तांत्रिक पर मुकदमा
गाजीपुर, सितम्बर 30 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बखरा गांव निवासी राजेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने एक तांत्रिक के खिलाफ उनकी पत्नी और 13 वर्षीय बेटे को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।राजेश के अनुसार मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चकिया निवासी विंध्याचल प्रजापति का करीब एक वर्ष से उनके घर आना-जाना था। राजेश दूसरे प्रदेश में रहकर रोजी-रोटी कमाते हैं। इसी दौरान आरोपी का उनकी पत्नी रेनू देवी से भी संपर्क था। आरोप है कि करीब दो सप्ताह पूर्व विंध्याचल उनकी पत्नी और 13 वर्षीय बेटे को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया। काफी समय बीतने के बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी विंध्याचल प्रजापति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.