Ghazipur News: पचोखर गांव में पागल कुत्ते ने 10 लोगों को काटा
गाजीपुर, जुलाई 4 -- Ghazipur News: जमानियां। विकास खंड के पचोखर गांव में शनिवार को एक पागल कुत्ते ने करीब दो घंटे के भीतर 10 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर कुत्ते की तलाश में जुट गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उन्हें एंटी रैबीज का टीका लगाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल जाने की सलाह दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण की मांग करते हुए प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.