Ghazipur News: पंचायत भवनों में बनेगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
गाजीपुर, जुलाई 18 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित ब्लॉक मुख्यालय में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी एवं प्रभारी बीडीओ ज्योति चौरसिया ने पंचायत स्तर पर जल संरक्षण की तैयारियों की समीक्षा की और वर्षा जल संचयन को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में वर्षा जल के अधिकतम संरक्षण और भूजल स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र के सभी पंचायत भवनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम (आरडब्ल्यूएच) का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर यह व्यवस्था होने से ग्रामीण भी अपने घरों में जल संचयन के लिए प्रेरित होंगे। यह भी पढ़ें- जल संरक्षण का लें संकल्प,जल बचाना हम सबकी जिम्मेदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.