गाजीपुर, अगस्त 21 -- Ghazipur News: मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के गाई गांव में घर के कमरे में शुक्रवर को पंखा लगाते वक्त विद्युत करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय जयश्री राम की मृत्यु हो गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार जयश्री राम अपने घर के कमरे में दोपहर के वक्त पंखा लगा रहे थे। इसी दौरान विद्युत करंट के चपेट में आने से अचेत होकर गिर गए। उन्हें अचेतावस्था होने पर मऊ स्थित जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जयश्री राम टाइल्स लगाने का काम करते थे। तीन पुत्रों में दो पुत्र अविवाहित हैं। वह टाइल्स लगाकर परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। उनकी मृत...