गाजीपुर, जुलाई 2 -- Ghazipur News: गाजीपुर। सिविल बार एसोसिएशन के न्यायालय बहिष्कार मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने विशेष लोक अभियोजक के दो अधिवक्ताओं को पद से हटा दिया है। बार अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि विशेष लोक अभियोजक रविकान्त पाण्डेय और प्रभुनारायण सिंह पर अनैतिक कदाचार और पूर्व अध्यक्ष विजय शंकर पाण्डेय के साथ दुर्व्यवहार कर उत्पीड़न और एफआईआर दर्ज कराने का आरोप था। इस पर सिविल बार एसोसिएशन ने विरोध जताते हुए कार्य बहिष्कार किया था। मामले में प्रशासन द्वारा संज्ञान लेकर दोनों अधिवक्ताओं को न्यायालय कार्य से हटा दिया गया है। निर्णय के बाद अधिवक्ताओं में चर्चा तेज हो गई है। यह भी पढ़ें- अग्रिम आदेश तक दो अधिवक्ताओं को दी जिम्मेदारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...