Ghazipur News: नौली में नौ दिवसीय रुद्रांबिका महायज्ञ और श्रीराम कथा का शुभारंभ
गाजीपुर, अक्टूबर 27 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के नौली स्थित श्री रुद्रांबिका धाम परिसर में सोमवार, 26 अक्टूबर को नौ दिवसीय श्री रुद्रांबिका महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन के प्रथम दिन प्रातः आठ बजे यज्ञ स्थल से भव्य जल यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा में हाथी-घोड़े, बैंड-बाजे और पीले वस्त्र धारण किए श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं, सिर पर कलश धारण कर चल रहीं महिलाओं ने यात्रा की भव्यता बढ़ाई। शोभायात्रा श्री रुद्रांबिका धाम परिसर स्थित यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर नौली इंटर कॉलेज पहुंची। इसके बाद नौली, त्रिलोकपुर और उतरौली गांवों का भ्रमण करते हुए सिवान के रास्ते पुनः यज्ञ स्थल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.