Ghazipur News: नौकरी दिलाने का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार
गाजीपुर, जुलाई 28 -- Ghazipur News: खानपुर। थाना खानपुर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेकर ठगी करने के मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना खानपुर में वर्ष 2025 के मुकदमा अपराध संख्या 202/2025 के तहत धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर सोमवार देर रात करीब 11:42 बजे सिधौना मार्ग पर यूपी-65 डीएम 9303 के विंडिसिंग कट के पास घेराबंदी कर आरोपी अरविंद कुमार पुत्र विजय राम, निवासी बभनचक, थाना खानपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.