Ghazipur News: नो पार्किंग अभियान में 20 वाहनों का किया चालान
गाजीपुर, जुलाई 4 -- Ghazipur News: गाजीपुर। गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने नो पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। निरीक्षक प्रभारी (आईपीएफ) प्रियांबु प्रिय के नेतृत्व में आरपीएफ टीम ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया स्थित पोर्टिको में नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े 16 मोटरसाइकिल और चार ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई की। इनपर रेल अधिनियम के तहत सभी 20 वाहनों का चालान किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। आरपीएफ ने वाहन चालकों से स्टेशन परिसर में यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: आरपीएफ ने वेंडरों से सहयोग की अपील की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.