Ghazipur News: नोनहरा पुलिस ने पॉक्सो के आरोपी को किया गिरफ्तार
गाजीपुर, सितम्बर 6 -- Ghazipur News: कठवामोड़। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा पुलिस ने रविवार को पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त को फतेपुर अटवां हाल्ट के पास से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार थाना नोनहरा में भारतीय न्याय संहिता की धारा तथा पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत शुभम गुप्ता उर्फ शिवम पुत्र स्व. विजय गुप्ता निवासी लखमीपुर, थाना नोनहरा वांछित था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी ने हमराहियों के साथ कार्रवाई करते हुए उसे फतेपुर अटवां हाल्ट से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कोई बराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.