गाजीपुर, जुलाई 9 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। विकास भवन सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता की अध्यक्षता में गोवंश संरक्षण और अनुश्रवण संबंधी समीक्षा बैठक हुआ। इसमें गोआश्रय स्थलों के संचालन, गोवंशों के संरक्षण, पोषण एवं उनके समुचित प्रबंधन की विस्तृत जानकारी लिया। उन्होने नेपियर घास का वृहद स्तर पर रोपण कराने के लिए निर्देशित किया। गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि सभी गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों का वैज्ञानिक आधार पर वर्गीकरण किया जाए। बड़े और छोटे तथा नर एवं मादा गोवंशों को अलग -अलग रखा जाए। जिससे उनके रख-रखाव, स्वास्थ्य परीक्षण एवं देखभाल में सुविधा हो सके। सभी गोआश्रय स्थलों पर हरे चारे की स्थायी उपलब्धता और सहजन एवं नेपियर घास का व्यापक स्तर रोपण कराया जाय。...