Ghazipur News: नेत्र शिविर में 68 लोगों की हुई जांच
गाजीपुर, नवम्बर 4 -- Ghazipur News: खानपुर। नायकडीह स्थित बाबा कीनाराम प्रांगण में मंगलवार को पांचवीं बार निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। वैष्णो स्थल बाबा कीनाराम नायकडीह शोध एवं सेवा संस्थान और क्रीं कुंड वाराणसी के तत्वावधान में आरजे शंकरा नेत्र अस्पताल की टीम ने मरीजों की जांच की। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि महंत विनय दास ने बाबा कीनाराम की आरती के साथ किया। चिकित्सकीय टीम ने कुल 68 लोगों की आंखों की जांच कर उपचार किया। अधिकांश मरीजों को दवाएं दी गईं, जबकि गंभीर समस्या से पीड़ित 21 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए अस्पताल रेफर किया गया। संस्थान के अनुसार अब तक शिविरों के माध्यम से 430 लोगों का सफल इलाज कराया जा चुका है। इस मौके पर प्रबंधक रामकृष्ण सिंह अलगू, डॉ. जियाउ, डॉ. चेतना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.