Ghazipur News: नीलगाय से टकराकर गिरे दूध विक्रेता को वाहन ने कुचला, मौत
गाजीपुर, अगस्त 3 -- Ghazipur News: गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। जंगीपुर थाना क्षेत्र के देवकठिया के पास सोमवार की दोपहर में मार्ग पर अचानक नीलगाय आने से बाइक सवार दूध विक्रेता टकराकर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे किसी वाहन ने कुचल दिया जिससे मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बताकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बद्दूसराय निवासी 52 वर्षीय रामजी यादव पुत्र अर्जुन यादव दूध बेचने का कार्य करते थे। वह प्रतिदिन की तरह सोमवार की सुबह मोटरसाइकिल से दूध लेकर गाजीपुर गए थे। दोपहर में घर लौटते समय देवकठिया के पास अचानक सामने नीलगाय आ जाने से उनकी बाइक उससे टकरा गई। सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रहे किसी वाहन ने कुचल दिया। मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.