Ghazipur News: निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 70 प्रतिशत में मायोपिया
गाजीपुर, अक्टूबर 7 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। उसिया गांव में पूर्व प्रधान जमालुद्दीन खान के आवास पर निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर आंखों की जांच कराई। चिकित्सकों ने जांच के बाद मरीजों को आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाएं भी वितरित कीं। डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि शिविर में जांच किए गए सैकड़ों मरीजों में करीब 70 प्रतिशत में मायोपिया और 30 प्रतिशत में मोतियाबिंद की शिकायत मिली। छोटे बच्चों में मायोपिया की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। उन्होंने मोबाइल देखने की बढ़ती आदत को भी इसका एक प्रमुख कारण बताया। जरूरतमंद मरीजों को आगे उपचार और ऑपरेशन के लिए चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। यह भी पढ़ें- Dumka News: इंदिरा ज्ञान मंदिर स्कूल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित शिविर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.