Ghazipur News: निर्माण के बाद भी बंद पड़ा आयुष्मान आरोग्य केंद्र
गाजीपुर, जुलाई 31 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। क्षेत्र के खजूरी गांव में निर्मित आयुष्मान भारत आरोग्य केंद्र (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) निर्माण के बाद से ही बंद पड़ा है। केंद्र पर न तो चिकित्सक की तैनाती की गई है और न ही कोई स्वास्थ्यकर्मी उपलब्ध है। जिससे ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, सरकारी भवन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद केंद्र पर हमेशा ताला लटका रहता है। मामूली बीमारी होने पर भी मरीजों को इलाज के लिए दिलदारनगर या भदौरा के सरकारी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। इससे विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोग्य केंद्र बनने से गांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन आज तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.