Ghazipur News: निजी स्कूल वाहनों की अवैध पार्किंग से परेशानी
गाजीपुर, सितम्बर 3 -- Ghazipur News: जमानियां। रामलीला मैदान में निजी स्कूलों के वाहनों की बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण से स्थानीय नागरिकों व तहसील मुख्यालय आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल खुलने और छुट्टी के समय मैदान में बसों व अन्य वाहनों की भीड़ लग जाती है, जिससे आवागमन बाधित होता है। सार्वजनिक परिसर में वाहनों के खड़े रहने से सरकारी दफ्तरों में काम से आने वाले सैकड़ों फरियादियों को वाहन खड़ा करने और आने-जाने में कठिनाई होती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रामलीला मैदान को निजी स्कूलों के वाहनों ने अनधिकृत पार्किंग स्टैंड बना लिया है। इससे लोगों में नाराजगी है। शिकायतों के बाद नगर पालिका परिषद ने मामले का संज्ञान लिया है। अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने निजी वाहनों की पार्किंग को गलत बताते हुए जल्द अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.