Ghazipur News: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 511 मरीजों की जांच, दवा वितरित
गाजीपुर, अक्टूबर 4 -- Ghazipur News: मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। यूसुफपुर स्थित माता महाकाली मंदिर परिसर में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 511 मरीजों की आधुनिक मशीनों से जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। जांच और दवा मिलने से मरीजों ने खुशी जताई। वाराणसी हेरिटेज के विशेषज्ञ चिकित्सक मेजर अजय कुमार राय ने मरीजों की कान, नाक और गले से संबंधित समस्याओं की जांच की। उन्होंने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी और उचित परामर्श भी दिया। मेजर अजय कुमार राय पूर्व में भारतीय सेना में चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। उनकी सेवाओं के लिए सेना में उन्हें कई बार सम्मानित किया जा चुका है। शिविर में स्थानीय लोगों ने चिकित्सक के प्रयास की सराहना की। आयोजन में वरिष्ठ समाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.